डाकघर से हर महीने 20 हजार की कमाई, जाने क्या है प्लान

Written by Anita Yadav

Published on:

Post office Scheme : अगर आप एक सेवानिवृत कर्मचारी है या फिर आपका रिटायरमेंट नजदीक है और आप अपने पैसे को अच्छी जगह पर निवेश करने का प्लान बना रहे है। ताकि आपको हर महीने अच्छा रिटर्न मिल सके तो इसके लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम एक बेहतर विकल्प आपके लिए बन सकता है।

पोस्ट ऑफिस SCSS में निवेश पर अच्छी खासी ब्याज दर दी जा रही है। इसके साथ ही अधिकतम निवेश पर हर महीने 20 हजार रु तक का फायदा इस स्कीम में आप ले सकते है। इस स्कीम में मेचोरिटी अवधि 5 साल के लिए है। इस स्कीम में ब्याज फ़िलहाल 8.2 फीसदी का दिया जा रहा है। बुढ़ापे के लिए सुरक्षित निवेश एवं अच्छे रिटर्न के लिहाज से ये स्कीम बुजुर्गो के लिए काफी बेहतरीन है।

30 लाख तक निवेश की सुविधा

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटिज़न सेविंग स्कीम में अधिकतम आप 30 लाख रु तक जमा कर सकते है। जिस पर अच्छा ख़ासा रिटर्न आपको मिलता है। हालाँकि इस स्कीम में 1000 रु के मल्टीपल के रूप में निवेश किया जा सकता है। इसमें आप 1000 रु से भी शुरुआत कर सकते है। इसमें नियमित आय के साधन के रूप में निवेश किया जा सकता है। बड़ी रकम एकमुश्त निवेश पर आप नियमित 5 साल के लिए आय का साधन इसमें बना सकते है।

कौन ले सकता है इस स्कीम का फायदा

पोस्ट ऑफिस SCSS स्कीम में देश का कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति फायदा ले सकता है। जिनकी आयु 60 या इससे अधिक हो चुकी है। हालाँकि जो लोग डिफेंस सेवा से निवृत है वो लोग 50 की उम्र एवं जिन्होंने VRS लिया है वो लोग 55 से 60 साल में भी इसका फायदा ले सकते है। देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में इस स्कीम में अकॉउंट खुलवाया जा सकता है। केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना के तहत समय समय पर ब्याज की समीक्षा की जाती है।

20 हजार का फायदा

इस योजना के तहत आपको वर्तमान में 8.2 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। (ब्याज दर में बदलाव होते है। ये स्थिर नहीं होती है।) और कोई भी बुजुर्ग यदि SCSS स्कीम में अधिकतम 30 लाख रु का निवेश करता है तो इसका 8.2 फीसदी के हिसाब से ब्याज करीब 2.46 लाख रु सालाना होता है।

जिसको अगर महीने के हिसाब से अगर देखे तो 20 हजार रु प्रतिमाह के हिसाब से आपको फायदा होता है। हालाँकि ये एक सांकेतिक गणना है। इसमें कुछ हद तक बदलाव हो सकते है। इसलिए निवेश से पहले https://www.indiapost.gov.in/Financial/pages/content/post-office-saving-schemes.aspx वेबसाइट पर विजिट करके इस स्कीम की पूर्ण जानकारी ली जा सकती है।

Note : यहाँ पर पोस्ट ऑफिस, बैंक एवं अन्य फाइनेंसियल जानकारी अपडेट की जाती है लेकिन निवेश की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले आपको सम्बंधित एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें