हर महीने 1000 रु SIP करने से कितना बनेगा, जाने डिटेल्स

Written by Anita Yadav

Updated on:

SIP Investment Calculation : आज के समय में सिस्टमेटिक फण्ड में निवेश काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है। लोग अपना पैसा SIP के जरिये निवेश कर रहे है। और इसमें अच्छा ख़ासा मुनाफा भी देखने को मिलता है। लेकिन रिस्क भी काफी होता है। SIP में निवेश में जोखिम है तो रिटर्न भी काफी शानदार होते है। औसतन SIP में निवेश पर 10 से 12 फीसदी तक रिटर्न की सुविधा मिल जाती है। लेकिन मार्किट के हिसाब से इसमें बदलाव भी हो सकते है।

बहुत से लोग लम्बी अवधि के लिए SIP में निवेश करते है जिसमे जोखिम कम होता है। लेकिन मार्किट में इन्वेस्ट किया है तो जोखिम तो लेना ही पड़ता है। लम्बी अवधि का निवेश काफी फायदेमंद होता है। क्योकि इसमें कंपाउंडिंग के जरिए भारी रिटर्न मिल सकता है।

अलग अलग अवधि के लिए निवेश

SIP में अलग अलग अवधि के लिए निवेश की सुविधा होती है। कुछ लोग 30 साल की अवधि के लिए निवेश करते है जिनको काफी अच्छा रिटर्न मिलता है। वही पर कुछ लोग छोटी अवधि के लिए SIP में निवेश करते है। रिटर्न भी मार्किट पर निर्भर होता है। कभी रिटर्न `10 फीसदी मिलता है तो कभी 15 फीसदी तो कभी 20 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। ये सब मार्किट पर निर्भर रहता है। कई ऐसे SIP Mutual Funds है जिन्होंने बीते सालो में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। SIP में निवेश के लिए प्रतिमाह की सुविधा होती है। यही वजह है कि आप हर महीने छोटी-छोटी रकम निवेश कर लंबे समय में बड़ा फंड बना सकते हैं।

हर महीने 1000 रु निवेश पर कितना लाभ होगा

SIP करना कोई बच्चो का खेल नहीं है। क्योकि इसमें रिस्क भी होता है। मेहनत की कमाई SIP में लगा रहे है तो जांच परख के बाद ही निवेश करना समझदारी होती है। यदि आप हर महीने 1000 रु से SIP कर रहे है तो सालाना निवेश 12 हजार रु का होता है। और मान लेते है की आपने निवेश अवधि 10 वर्ष रखी है तो आपका कुल निवेश 120000 रु का हो जाता है। इसमें अगर हम 12 फीसदी रिटर्न की उम्मीद रखे तो हमें 1,12,339 का फायदा हो सकता है। यानि की कुल निवेश एवं रिटर्न मिलाकर 2,32,339 रु के लगभग राशि प्राप्त कर सकते है।

यदि निवेश पर हम 10 फीसदी का रिटर्न माने तो 120000 रु के निवेश पर 10 साल के लिए रिटर्न 86,552 रु के लगभग बनता है। यानि की कुल निवेश एवं रिटर्न मिलाकर 2,06,552 रु की राशि प्राप्त हो सकती है। यदि हम निवेश अवधि को 15 साल कर देते है। तो निवेश भी बढ़ जायेगा। ऐसे में कुल निवेश 180000 रु का हो जाता है। और फिर इसमें 10 फीसदी का रिटर्न माने तो 2,37,924 रु की राशि यानि की निवेश एवं रिटर्न को मिलाकर 4,17,924 रु की राशि प्राप्त हो सकती है

2 हजार रु के इन्वेस्टमेंट पर कितना रिटर्न

सिस्टेमैटिक फण्ड में निवेश यदि 2 हजार रु का प्रतिमाह के हिसाब से करते है तो 15 साल के निवेश पर काफी हाई रिटर्न देखने को मिल सकता है। इसमें सालाना 24000 रु होता है। और 15 साल के लिए निवेश पर 3,60,000 रु की राशि आप SIP में निवेश कर रहे है।

यदि हम 12 फीसदी का रिटर्न माने तो 6,49,152 रु का रिटर्न  15 साल बाद 360000 रु के निवेश पर मिलने वाला है। कुल 10,09,152 रु का रिटर्न निवेश मिल सकता है। लेकिन आप ये बात हमेशा ध्यान में रखे की मार्किट के हिसाब से रिटर्न में बदलाव हो सकते है। SIP में फिक्स्ड रिटर्न नहीं होता है। अलग अलग कंपनी मार्किट के हिसाब से रिटर्न देती है।

हर महीने 1500 रु निवेश पर कितना फायदा

यदि 1500 रु प्रतिमाह के हिसाब इस SIP में इन्वेस्टमेंट करते है तो 10 साल की अवधि में आपका कुल इन्वेस्टमेंट जो आपने SIP में निवेश किया है वो लगभग 180000 रु का हो जाता है। और यदि 12 फीसदी का रिटर्न हम मानकर चलते तो इस पर 1,68,509 रु का रिटर्न मिल सकता है। यानि की कुल निवेश एवं रिटर्न को मिलकर 3,48,509 रु के लगभग रिटर्न मिल सकता है। लेकिन ध्यान रहे की 12 फीसदी रिटर्न अनुमानित है। रिटर्न कम अधिक भी हो सकता है। SIP कई तरह की होती है। जिसमे आप अपनी सुविधा के मुताबिक ले सकते है। इसमें Regular SIP , Top UP SIP , Flexible SIP , Trigger SIP , Valuation based Trigger SIP , स्थाई SIP जैसे विकल्प होते है। इनमे अलग अलग सुविधा शामिल होती है।

SIP निवेश रिटर्न कैसे प्रभावित होता है

जो लोग SIP में निवेश करते है। उनको जानकारी के लिये बता दे की SIP में मिलने वाला रिटर्न अलग अलग कारणों पर तय होता है। इसमें बाजार में होने वाली हलचल का सर्वाधिक असर होता है। हालाँकि जो लोग लम्बी अवधि के लिए SIP निवेश करते है। तो उस निवेश पर बाजार में होने वाले बदलाव का असर कम होता है। इसके साथ अधिक कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है। इसके साथ साथ SIP में निवेश आपके रिटर्न को प्रभावित करता है।

यानि की जितना आपका निवेश होगा उसकी के हिसाब से रिटर्न भी होगा। अधिक निवेश तो अधिक रिटर्न होगा। लेकिन ये रिटर्न प्रतिशत पर प्रभाव नहीं डालता है। क्योकि रिटर्न 10 फीसदी मिलेगा या 15 फीसदी मिलेगा ये बाजार, फण्ड की परफॉरमेंस, फण्ड मैनेजर की रणनीति आदि पर निर्भर करता है। SIP में निवेश की एक खासियत यह है कि यह बाज़ार के अस्थिरता (volatility) को कम करता है।

SIP में क्या जोखिम हो सकते है

SIP में लोग काफी निवेश करने लगे है। लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी है जिनको हाई रिटर्न का तो पता होता है लेकिन SIP यानि की म्यूच्यूअल फण्ड में जोखिम का पता नहीं होता है। इसलिए आपको बता दे की SIP मार्किट के साथ जुड़ा होता है। इसमें रिटर्न फिक्स्ड नहीं होता है। स्टॉक मार्किट एवं अन्य प्रकार से मार्किट में बदलाव होते है। जो लोग कम समय के लिए SIP का विकल्प लेते है

उनको नुकसान की संभावना अधिक होती है। लॉन्ग टर्म में निवेश फायदे दे सकता है। नुकसान की संभावना कम रहती है। इसके साथ साथ आप जिस फण्ड में पैसा निवेश कर रहे है उसकी पूर्ण जानकारी एवं पूर्व रिटर्न की जानकारी भी रखे, ये जरुरी भी है। साथ में आपके फण्ड मैनेजर को कितनी नॉलेज है कितना एक्सपेरिएंस है इसकी जानकारी भी रखना जरुरी है। नहीं तो जोखिम बढ़ सकता है।

क्या SIP से करोड़ो का फण्ड बना सकते है

SIP में रिटर्न मार्किट पर निर्भर करता है। और आपको SIP करोड़पति बना सकती है या नहीं ये तो आप पर निर्भर करता है। आपका निवेश कितना है और आप कितनी अवधि के लिए निवेश कर रहे है। और मार्किट में SIP कितना अच्छा परफॉर्म कर रही है। मार्किट का रुझान कैसा है ये सब निवेश को प्रभावित करते है। करोड़ो का फण्ड जुटाने के लिए आपको उसी के हिसाब से SIP में निवेश करना होगा। इसके लिए प्रॉपर प्लानिंग की जरुरत होती है।

Note : यहाँ पर केवल सांकेतिक कैलकुलेशन दी गई है। रिटर्न मार्किट के आधार पर अलग अलग हो सकता है। SIP में निवेश जोखिम भरा होता है। यहाँ पर निवेश की सलाह नहीं दी गई है।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें