Gold Price : दिवाली से पहले 22 एवं 24 कैरेट सोना एवं चांदी की कीमते फिर बदली, जाने आज का ताजा रेट

Written by Anita Yadav

Updated on:

Gold Price : दिवाली के अवसर पर सोना चांदी की कीमतों में फिर से तेजी दर्ज की गई है। चांदी फिर से 91 हजार के लेवल को पार कर चुकी है। जबकि सोने की कीमत आज 76 हजार से ऊपर आ चुकी है। दो दिन पहले सोना चांदी की कीमतों में कटौती हुई थी लेकिन फिर से तेजी बन चुकी है। दिवाली तक ऐसा ही चलने वाला है।

मांग अधिक होने के चलते कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे है। आज 24 कैरेट 999 प्योरिटी (24k Gold Rate) के साथ सोने का भाव 76810 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 91600 रु प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। देश में IBJA की तरफ से रोजाना सोना चांदी की खुरदरा कीमते जारी की जाती है। ऐसे में आप सोमवार से शुक्रवार के दिन सोना चांदी की खुरदरा कीमतों की जानकारी ऑनलाइन IBJA की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते है।

सोने की कीमत (Gold Rate Today)

आज सोना 50 रु तक महंगा हुआ है। फ़िलहाल 24 कैरेट सोना (24k Gold) के खुरदरा रेट 76810 रु प्रति दस ग्राम पर आ चुके है। 24 कैरेट सोने का अधिकतर उपयोग सिक्के निर्माण में होता है। निवेश के लिए अच्छा विकल्प 24 कैरेट को माना जाता है। वही पर 23 कैरेट सोने की कीमत आज 76502 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। इसमें शुद्धता की मात्रा 24 कैरेट के मुकाबले कम होती है। आभूषण निर्माण में काम आने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत (22k Gold Rate) आज 70358 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। जबकि 18 (18k Gold Rate) एवं 14 (14k Gold Rate Today) कैरेट सोने की कीमत आज 57608 रु एवं 44934 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है।

  • 24k Gold Rate Today 76810 रु प्रति दस ग्राम
  • 23k Gold Rate Today 76502 रु प्रति दस ग्राम
  • 22k Gold Rate Today 70358 रु प्रति दस ग्राम
  • 18k Gold Rate Today 57608 रु प्रति दस ग्राम
  • 14k Gold Rate Today 44934 रु प्रति दस ग्राम
  • Silver Rate Today 91600 रु प्रति किलोग्राम

चांदी की कीमत (Silver Rate Today)

चांदी की कीमते दो दिन पहले 90 हजार से निचे आई थी लेकिन इसमें फिर से तेजी के कारण आज कीमते 91600 रु प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है। सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। दिवाली तक सोना चांदी की कीमतों में मांग अधिक होने के कारण तेजी रहने की संभावना है। आपको बता दे की यहाँ पर जो रेट दिए गए है वो सोना चांदी के खुरदरा कीमते है। इसमें GST या अन्य शुल्क शामिल नहीं है।

मिस्ड कॉल से जाने gold Rate

अगर आपको घर से सोना चांदी की खुरदरा कीमतों की जानकारी लेनी है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिये आप IBJA द्वारा जारी खुरदरा कीमतों की जानकारी ले सकते है। इसके साथ अन्य जानकारी के लिए आप +91 9004120120 / 022- 49098950 / 022- 49098960 नंबर पर भी सम्पर्क कर सकते है। IBJA सोमवार से शुक्रवार तक सुबह एवं शाम के समय सोना चांदी समेत अन्य धातुओं के रेट जारी करता है।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें