पोस्ट ऑफिस में 600 रु महीने जमा पर कितना मिलेगा, जाने डिटेल्स

Written by Anita Yadav

Published on:

पोस्ट ऑफिस में कई तरह की स्कीम चलाई जा रही है। जिसमे अच्छी खासी ब्याज दर ऑफर की जाती है। अलग अलग स्कीम में अलग अलग अवधि के लिए ब्याज दर लागु है। इसमें TD स्कीम से लेकर RD स्कीम , MIS स्कीम , SCSS स्कीम, PPF स्कीम तक शामिल है। लेकिन हम यहाँ पर पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग डिपाजिट में हर महीने आप 600 रु जमा करते है तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा इसकी जानकारी यहाँ पर देने वाले है। आपको जानकारी के लिए बता दे की फ़िलहाल RD स्कीम में 5 साल के मेचोरिटी पर 6.7​ फीसदी का ब्याज दर लागु है।

रेकरिंग डिपाजिट स्कीम

पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपाजिट स्कीम में देश का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। और इसमें 6.7​ फीसदी की ब्याज दर वर्तमान में लागु है। इसमें सिंगल एवं जॉइंट दोनों ही प्रकार के खाते खुलवाने की सुविधा है। इसके साथ ही बच्चो का खाता अभिभावक के दस्तावेजों के आधार पर खुलवाया जा सकता है। इसमें 100 रु न्यूनतम एवं 10 रु के मल्टीपल के रूप में जमा किया जा सकता है। हालाँकि इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

600 रु महीना के निवेश पर कितना मिलता है।

RD स्कीम में यदि आप हर महीने 600 रु का निवेश करते है तो आपको 6.7​ फीसदी का ब्याज मिलता है। और 5 साल की मेचोरिटी पीरियड होता है। जिसमे आपका सालाना जमा 7200 रु एवं 5 साल का निवेश 36000 रु का होता है। इस पर आपको 6.7​ फीसदी की ब्याज दर जो की वर्तमान में लागु है के हिसाब से 6,819 रु की ब्याज राशि मिलती है। यानि की आपको मेचोरिटी पर कुल 42,819 रु की कुल राशि वापस मिलती है।

post office scheme
post office scheme

मिलती है लोन की सुविधा

RD स्कीम में आप लोन की सुविधा भी ले सकते है। इसके लिए 12 इन्स्टालमेन्ट और लगातार 1 साल तक जमा जारी होना चाहिए। इसके बाद जमा का 50 फीसदी तक लोन के रूप में ले सकते है। लोन पर ब्याज एवं अन्य कई नियम लागु है । इसकी जानकारी आप पोस्ट ऑफिस में ले सकते है। या फिर ऑनलाइन https://www.indiapost.gov.in/Financial/pages/content/post-office-saving-schemes.aspx से भी ले सकते है।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें