LIC ने जारी किया अलर्ट, कस्टमर को सावधानी बरतने की सलाह जारी

Written by Anita Yadav

Published on:

भारतीय जीवन बीमा निगम ने पालिसी धारको के लिए अलर्ट जारी किया है। 24 जून को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर के माध्यम से LIC ने सभी पालिसी धारको को सावधान रहने के लिए कहा है। कुछ संस्थाओ द्वारा मौजूदा पालिसी होल्डर से उनकी पालिसी खरीदने पर विचार कर रही है यानि की संस्थाए LIC पालिसी होल्डर को अपनी पालिसी LIC को सौंपने की बजाय उन्हें देने को कह रही है। LIC ने इस प्रकार के ऑफर से सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सम्बंधित LIC अधिकारी से जरूर सलाह ले। अगर आप बिना सोचे समझे इनके झांसे में आते है तो आपकी वित्तीय स्थिरता को खतरा हो सकता है।

LIC ने स्प्ष्ट कर दिया है की ऐसी किसी भी संस्था या यूनिट द्वारा पेशकश LIC द्वारा समबन्धित नहीं है। एलआईसी पॉलिसियों की बिक्री/ट्रांसफर या असाइनमेंट को बीमा अधिनियम 1938, जिसमें धारा 38 भी शामिल है, के अनुसार किया जाना चाहिए।

LIC अधिकारियो से सलाह जरूर करे

अगर आप पालिसी धारक है और आपके पास ऐसा कोई ऑफर आ रहा है तो आपको पहले सम्बंधित पालिसी अधिकारी से सलाह जरूर करनी चाहिए। आप अपनी पालिसी पर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न ले। फैसला लेने से पहले LIC ब्रांच या आधिकारिक से सम्पर्क जरूर कर ले। LIC इस प्रकार के किसी भी ऑफर या अन्य प्रकार से ट्रांजेक्शन सम्बंधित कार्य के लिए समर्थन नहीं करता है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने कहा कि पॉलिसीज की बिक्री, ट्रांसफर या असाइनमेंट में कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचे

सोशल मीडिया पर भी फर्जी अफवाहों से LIC पालिसी धारको को बचना चाहिए। अभी के समय में बहुत से फर्जी लिंक , खबरे सोशल मीडिया पर चल रही है। जिनसे LIC पालिसी धारको को सावधान रहने की जरुरत है। इनसे आपको नुकसान हो सकता है। इनके झांसे में न आये। किसी भी LIC पालिसी सम्बंधित ऑफर या अन्य प्रकार के प्रलोभन से बचने के लिए पहले LIC ब्रांच या सम्बंधित अधिकारी से सलाह जरूर कर ले।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें