पोस्ट ऑफिस स्कीम रेकरिंग डिपाजिट में 2000 रु प्रतिमाह जमा पर 5 साल में कितना फायदा होगा, जाने

Written by Anita Yadav

Published on:

वर्तमान समय में टीवी हो या फिर अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम हर जगह पर जोर शोर से आम लोगो को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए तरह तरह के विज्ञापन चल रहे है। निवेश क्षेत्र की अलग अलग कम्पनिया लोगो को अपनी और आकर्षित करने की कोशिश में अँधा पैसा विज्ञापन में खर्च कर रही है। ये कंपनी लोगो को लुभावने सपने तो दिखा रही है लेकिन इनकी स्कीम में निवेश पर कितना रिस्क है ये विज्ञापन में नहीं बताती है।

अगर आप बिना जोखिम के निवेश करना चाहते है तो देश में पोस्ट ऑफिस स्कीम से बेहतर विकल्प है। इसमें जोखिम नहीं है। गवर्नमेंट संचालित स्कीम है। अच्छा ख़ासा ब्याज भी मिलता है। पोस्ट ऑफिस में अलग अलग निवेश स्कीम चलाई जा रही है। जिसमे 100 रु से असीमित निवेश की सुविधा लोगो को दी जा रही है। इसमें रेकरिंग डिपाजिट स्कीम भी शामिल है। इसमें 2000 रु हर महीने जमा पर आपको 5 साल की अवधि के बाद कितना फायदा होगा इसके बारे में यहाँ पर जानने वाले है।

RD Scheme में 2000 रु प्रतिमाह के निवेश पर कितना फायदा

आपको जानकारी के लिए बता दे की पोस्ट ऑफिस स्कीम डायरेक्ट गवर्नमेंट के कण्ट्रोल में होती है। और इसमें ब्याज दरों में भी बदलाव होते रहते है। हर स्कीम में अलग नियम एवं ब्याज दर लागु है। उसी प्रकार से रेकरिंग डिपाजिट स्कीम में भी फ़िलहाल 6.7 फीसदी की ब्याज दर लागु है। और इसमें मेचोरिटी अवधि 5 साल की होती है। कम से कम 100 रु प्रतिमाह की राशि से शुरुआत की जा सकती है।

लेकिन आप हर महीने यदि 2000 रु की राशि जमा करते है तो आपका 5 साल में कुल जमा एक लाख 20 हजार रु का होता है। और इस पर वर्तमान ब्याज दर 6.7 लागु होगी तो आपको मेचोरिटी पर लगभग 22,732 रु का ब्याज मिलता है। यानि की 5 साल की अवधि के बाद आपको लगभग 1,42,732 रु की राशि मिलती है।

RD scheme
RD scheme

Note : यहाँ पर सांकेतिक जानकारी दी गई है। इसमें ब्याज दर के बदलाव के साथ कैलकुलेशन में बदलाव संभव है। यहाँ पर निवेश की सलाह नहीं दी गई है। निवेश से पहले सम्बंधित अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर कर ले।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें