5 साल के लिए हर महीने 1000 रु जमा पर डाकखाने में कितना रिटर्न मिलेगा, जाने

Written by Anita Yadav

Published on:

पोस्ट ऑफिस में अलग अलग स्कीम होती है। जिसमे अलग अलग ब्याज दर लागु है। हम यहाँ पर रेकरिंग डिपाजिट में निवेश की बात कर रहे है। जिसमे 5 साल की मेचोरिटी अवधि होती है। और इसमें न्यूनतम निवेश 100 रु महीने का होता है। जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। हालाँकि इसमें 10 रु के मल्टीपल के रूप में निवेश किया जा सकता है।

अगर आप हर महीने 1000 रु RD scheme में जमा करते है तो 5 साल की मेचोरिटी अवधि पूर्ण होने के बाद आपको कितना ब्याज मिलेगा। इसकी जानकारी लेने वाले है। आपको पहले ही बता दे की ये सांकेतिक जानकारी है। इसमें बदलाव हो सकते है। निवेश से पहले सम्बंधित एक्सपर्ट से जानकारी लेना फ़दयेमंद होगा।

Recurring Deposit Account Scheme

वर्तमान में पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 6.7​ % per annum का ब्याज दर लागु है। जो की समय के साथ बदलता रहता है। और इसी कारण निवेश राशि पर मिलने वाले ब्याज में भी बदलाव होते है। इस स्कीम में देश का कोई भी व्यक्ति खाता खोल सकता है। इसमें जॉइंट एवं सिंगल दोनों ही प्रकार के अकॉउंट खोलने की सुविधा है। साथ में 10 वर्ष आयु से अधिक के बालिग का भी खाता इसमें गार्जियन के बिहाल्फ पर खोला जा सकता है। इस स्कीम में मेचोरिटी अवधि 5 साल के लिए होती है। इसके साथ ही RD स्कीम में लोन की सुविधा भी होती है।

प्री मेचोर क्लोज़र

RD स्कीम खाता खोलने के 3 वर्ष के बाद इसमें प्री मेचोर क्लोज़र लिया जा सकता है यानि की खाता बंद कर सकते है। लेकिन उसके लिए भी कुछ नियम है जिसकी जानकारी आप पोस्ट ऑफिस ब्रांच या आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ले सकते है।

हर महीने 1000 रु जमा पर कितना ब्याज मिलता है।

RD स्कीम में यदि आप 5 साल की मेचोरिटी अवधि तक 1000 रु हर महीने के हिसाब से जमा करते है तो इन 5 सालो के दौरान आपका कुल निवेश 60 हजार रु होता है। और RD स्कीम में वर्तमान ब्याज दर 6.7 फीसदी की चल रही है। जिससे 5 साल के निवेश पर कुल 11369 रु (एस्टिमेटेड) का ब्याज मिलेगा। यानि की जमा एवं ब्याज राशि को मिलाकर आपको टोटल 71369 रु की राशि मेचोरिटी पर मिलने वाली है।

1500 रु जमा पर कितना ब्याज बनता है।

RD स्कीम में यदि 1500 रु प्रतिमाह की दर से निवेश करते है तो इसमें 6.7 फीसदी की वर्तमान ब्याज दर के हिसाब से 17050 रु (सांकेतिक) का ब्याज मिलता है। आपका कुल निवेश 90000 रु होता है। और इसमें ब्याज को मिलाकर टोटल 107050 रु मेचोरिटी पर प्राप्त होते है।

Note -: यहाँ पर केवल संकेतिक जानकारी दी गई है। इसमें बदलाव हो सकते है। यहाँ पर निवेश की सलाह नहीं दी गई है। निवेश से पहले आपको सम्बंधित एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें