Pm kisan : किसानो के खाते में 17वी के 2000 रु जारी होंगे आज, वाराणसी से मिलेगी सौगात

Written by Anita Yadav

Published on:

Pm kisan : आज किसानो के लिए ख़ास खबर है। पिछले कई महीने से जिस तारीख का इंतजार कर रहे थे वो आज खत्म हो गया है। देश में करोड़ो किसानो को आज केंद्र सरकार 17 वी क़िस्त की राशि जारी करने वाली है। देश के पीएम नरेंदर मोदी जी आज वाराणसी से किसानो के खाते में DBT के माध्यम से 2000 रु की 17 वी क़िस्त की राशि जारी करेंगे। इसकी जानकारी PM Kisan योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई है। जिन किसानो ने केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है उन लोगो के खाते में राशि आज आने वाली है।

लाभार्थी लिस्ट में जाने अपना नाम

आज किसानो के खाते में पैसे आने वाले है। यदि आप लाभार्थी लिस्ट में नाम की जाँच करना चाहते है तो इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना है। इसके बाद आपको होम पेज पर मौजूद Know your Status के विकल्प पर जाना है। यहाँ से आप लाभार्थी लिस्ट की सूचि में नाम की जाँच कर सकते है। इसके लिए आपके पास आधार रेजिस्टर्ड फ़ोन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी होनी चाहिए। या फिर आप स्टेट, तहसील, गांव के आधार पर भी पुरे गांव की लिस्ट की जानकारी भी ले सकते है।

गांव की लिस्ट कैसे जांचे

यदि आप अपने गांव की लिस्ट की जानकारी चाहते है तो इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। यहाँ पर फॉर्मर सेक्शन दिया गया है। इसमें आपको बेनेफिसरी लिस्ट के विकल्प पर जाना है। यहाँ पर आपको अपने राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक एवं गांव का चयन करना है। इसके बाद निचे गेट रिपोर्ट का विकल्प दिया गया है। इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके गांव के जितने भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है उनकी सूचि मिल जाती है। इसमें भी आप अपना नाम जाँच सकते है।

20000 करोड़ की मंजूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17 वी क़िस्त की राशि जारी करने के लिए सरकार ने 20000 करोड़ की राशि को मंजूरी प्रदान की है। 10 जून 2024 को इस योजना के तहत कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी गई थी। आपको बता दे की इस योजना के तहत हर साल 6000 रु की राशि किसानो को जारी की जाती है। जिसमे 3 किस्तों में राशि जारी की जाती है प्रत्येक क़िस्त 2000 रु की होती है। इसमें हर क़िस्त में 4 महीने का अंतराल होता है। देश के करीब 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 17वीं किस्त के 2000 रुपये डीबीटी के जरिए आज जारी किये जाने वाले है। इससे पहले 28 फरवरी को 16 वी क़िस्त की राशि जारी की गई थी।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें