फसलों के MSP में फिर इजाफा, कपास सहित इन फसलों के नए MSP को मंजूरी

Written by Anita Yadav

Published on:

बुधवार के दिन हुई कैबिनेट की मीटिंग में किसानो के लिए एक बार फिर से अपडेट जारी हुआ है। कैबिनेट की मीटिंग में पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 14 खरीफ फसलों के MSP रेट को बढ़ाने को लेकर मंजूरी दी गई है। इसमें कपास, धान, बाजरा, मक्का सहित अन्य फसले शामिल है। इसकी जानकारी ANI ने ट्विटर के जरिये शेयर की है। सरकार के इस निर्णय के बाद किसानो को कृषि के क्षेत्र में फसलों के अच्छे दाम मिलेंगे। जिससे किसानो की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

14 फसलों के MSP में इजाफा

कैबिनेट मीटिंग के दौरान किसानो के हित में बड़े निर्णय लिए गए। इसकी जानकारी बैठक के बाद सुचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। जिसमे धान के लिए नए MSP 2300 रु तय किया गया है। वही पर मूंगफली के लिए नया MSP 6783 रु तय किया गया है। मक्का के लिए 2225 रु एवं कपास के लिए 7121 रु तय किया गया है। जबकि बाजरा के लिए MSP रेट 2625 रु तय किया गया है।

किन फसलों में मिलेगा बढ़ा हुआ MSP रेट

धान, मक्का, बाजरा, कपास, ज्वार, तुर, मुंग, उरद, मूंगफली, बाजरा जैसी खरीफ की फसलों में इजाफा किया गया है। धान पर 117 रु , तुर पर 550 रु , उरद पर 450 रु , मुंग पर 124 रु , मूंगफली पर 406 रु , कपास पर 501 रु , ज्वार पर 191 रु , बाजरा पर 125 रु , मक्का पर 135 रु पिछले साल की तुलना में इस साल बढ़ोतरी की गई है।

बढ़ा हुआ MSP रेट

धान 2300 रु प्रति क्विंटल
तूर 7550 रु प्रति क्विंटल
उरद 7400 रु प्रति क्विंटल
मूंग 8682 रु प्रति क्विंटल
मूंगफूली 6783 रु प्रति क्विंटल
कपास 7121 रु प्रति क्विंटल
ज्वार 3371 रुप्रति क्विंटल
बाजरा 2625 रु प्रति क्विंटल
मक्का 2225 रु प्रति क्विंटल

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें