गलती से किसी और के बैंक अकॉउंट में पैसा चला गया है तो जाने कैसे आएगा वापस

Written by Anita Yadav

Published on:

Bank : वर्तमान समय में ऑनलाइन पैसा खाते में भेजना एवं मंगवाना काफी सरल हो चूका है। एक क्लिक में किसी भी खाते में पैसा आप भेज सकते है और मंगवा सकते है। लेकिन सरलता के साथ साथ सतर्कता भी जरुरी है। बहुत से लोगो से अकॉउंट नंबर सम्बंधित गड़बड़ी के चलते पैसा गलत अकॉउंट में ट्रांसफर हो जाता है। और फिर वो लोग परेशां हो जाते है। बैंक के चक्कर लगाते है। सही जानकारी न होने के चलते उनको काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। गलत अकॉउंट में पैसा ट्रांसफर होने की स्थिति में आपको क्या करना चाहिए और किस प्रकार से आप पैसा वापस पा सकते है। आइये जानते है।

गलत अकॉउंट में पैसा कैसे जाता है।

आज के समय में पैसा अकॉउंट नंबर के साथ साथ UPI के जरिये भी भेजा जाता है। लेकिन जल्दबाजी में लोग गलत अकॉउंट नंबर या गलत UPI के जरिये गलत खाते में पैसा भेज देते है। और बाद में उनको दिक्क़ते होती है। खासकर अकॉउंट नंबर सही से दर्ज न करने के चलते ये गलती होने की संभावना काफी अधिक रहती है। ऑनलाइन पैसे भेजते समय इसका ख़ास ध्यान रखना जरुरी होता है। अगर आपने गलती कर दी है तो फिर आपको बैंक से इसकी जानकारी देनी जरुरी होती है।

कैसे मिलेगा आपका पैसा वापिस

बैंकिंग कार्य करते समय जरुरी है की आप खाता नंबर, IFSC कोड आदि की जाँच अच्छे से करे। ताकि कोई गलती की गुंजाइस न हो। और यदि आप UPI या फ़ोन नंबर के जरिये पैसे भेज रहे है तो इसको क्रॉस चेक जरूर कर ले ताकि सही व्यक्ति के खाते में पैसे जमा हो। यदि पैसे गलत अकॉउंट में जा चुके है तो आपको ट्रांसजेक्शन ID एवं खाता संख्या आदि की जानकारी रखनी है।

आपने पैसा गलत खाते में भेज दिया है ये बैंक की जिम्मेदारी नहीं होती है। हालाँकि कुछ मामलो में बैंक आपकी मदद कर सकता है। आपको बैंक में ट्रांजेक्शन की जानकारी देनी होगी। बैंक जितनी मदद होती है कर सकता है। आपका पैसा जिस खाते में गया है उस पर निर्भर करता है की वो आपका पैसा वापस करता है या नहीं। इसके लिए आपको कानून की मदद भी लेनी पड़ सकती है।

जिस व्यक्ति के खाते में पैसे गए है। उस व्यक्ति से आप बात कर सकते है। सामने वाला हो सकता है आपके पैसे वापस भेज दे। यदि नहीं भेजता है तो आप क़ानूनी मदद ले सकते है। बैंक में जिस खाते में पैसे गए है उसकी जानकारी आप ले सकते है। हालाँकि RBI के नियमो के मुताबिक किसी व्यक्ति के खाते में गलती से पैसे आये है वो उसको वापस लौटना अनिवार्य होता है। पैसा वापस ना करना आरबीआई के नियमों का उल्लंघन है, जिसके लिए सजा भी हो सकती है. इसके लिए आप कानून की मदद ले सकते है। यदि सामने वाला व्यक्ति पैसे वापस करने से इंकार करता है तो आप उसके खिलाफ केस दर्ज करवा सकते है।

रखे ये सावधानिया

आज के समय में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने से पहले छोटे ट्रांजेक्शन करे और जाँच कर ले की पैसे सही खाते में जा रहे है या नहीं। आप 1 रु का ट्रांजेक्शन कर सकते है। इससे आपकी जाँच हो जाती है। इसके बाद आप बड़ा अमाउंट भेज सकते है। खाते में पैसा भेजते समय आपको अकॉउंट नंबर क्रॉस चेक कर लेना चाहिए।

Note : यहाँ पर केवल जानकारी दी गई है। कोई भी बैंकिंग से सम्बंधित ट्रांजेक्शन करने से पहले जिसके पास पैसा भेजना है उसके बैंक खाते या फिर UPI आईडी की जाँच जरूर कर ले। इससे आपका पैसा गलत अकॉउंट में नहीं जायेगा। और आपको दिक्क़ते नहीं होगी। यहाँ पैसे वापिस सम्बंधित कोई सुविधा नहीं दी जाती है। ना ही बैंकिंग सम्बंधित कोई सुविधा दी जाती है। ये केवल जानकारी दी गई है।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें