सोना चांदी रेट : जाने आज सराफा बाजारों में कितना खुला है सोना चांदी का भाव

Written by Anita Yadav

Published on:

Gold Silver Rate : सोना चांदी का रेट लगातार बदल रहा है। स्थिरता नहीं है। पिछले दो से तीन दिनों के दौरान 1000 रु तक की तेजी मंदी सोना चांदी के रेट में देखने को मिली है। वर्तमान में 22 keret Gold का रेट 66713 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। वही पर चांदी का रेट आज 88515 रु प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। कल सुबह के मुकाबले सोना चांदी के रेट 100 से 200 रु तक तेज हुए है।

देश में वर्तमान सोना चांदी भाव (Today Gold Silver Rate)

आज सोना चांदी के रेट की बात करे तो IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने के खुरदरा रेट 71739 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। जबकि 23 कैरेट सोने के रेट 995 प्योरिटी के साथ 71452 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। जबकि 22 कैरेट सोने के रेट फ़िलहाल 65713 रु प्रति दस ग्राम वर्तमान में खुरदरा रेट बना हुआ है। वही 18 कैरेट सोने के रेट आज 53804 रु एवं 14 कैरेट सोने के रेट 41967 रु पर बने हुए है।

देश में चांदी के रेट

देश में चांदी के खुरदरा रेट वर्तमान में 88515 रु प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। जबकि कल सुबह के समय मंगलवार के दिन चांदी का रेट 88486 रु पर बना हुआ था। चांदी में तेजी देखने को मिली है। आपको जानकारी के लिए बता दे की यहाँ पर जो भी सांकेतिक भाव की जानकारी दी गई है। वो धातुओं के खुरदरा रेट की जानकारी है इसमें कोई भी शुल्क शामिल नहीं है।

सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता को मापने के लिए मुख्य रूप से दो प्रणालियों का उपयोग किया जाता है: कैरेट (Karat) और फाइननेस (Fineness)।

कैरेट (Karat) माप

  • सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। शुद्ध सोना 24 कैरेट होता है। इसका मतलब है कि 24 कैरेट सोना पूरी तरह से शुद्ध होता है।
  • 22 कैरेट: इसमें 91.67% सोना होता है।
  • 18 कैरेट: इसमें 75% सोना होता है।
  • 14 कैरेट: इसमें 58.33% सोना होता है।
  • 10 कैरेट: इसमें 41.67% सोना होता है।

फाइननेस (Fineness) माप

यह प्रणाली सोने की शुद्धता को दशमलव में व्यक्त करती है।
उदाहरण के लिए, 24 कैरेट सोना की फाइननेस 999 या 1.000 होती है, जो 99.9% या 100% शुद्धता को दर्शाती है।
इसी प्रकार, 22 कैरेट सोना की फाइननेस 916 होती है, जो 91.6% शुद्धता को दर्शाती है।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें