किसान कर्जमाफी : 2 लाख का कर्ज होगा माफ़, इन किसानो को मिलेगा फायदा

Written by Anita Yadav

Published on:

किसानो के लिए सरकार ने एक बार फिर से कृषि कर्ज माफ़ी स्कीम के तहत 2 लाख रु तक कर्ज माफ़ करने का निर्णय लिया है । इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। आपको बता दे की सीएम रेड्डी ने राज्य मंत्रिमंडल परिषद की बैठक में कर्जमाफी को लेकर जानकारी दी है। तेलगाना राज्य के किसानो को सरकार के इस निर्णय के बाद काफी फायदा होने वाला है। जिन किसानो की स्थिति कर्ज चुकाने की नहीं है उनको सरकार ने काफी बड़ी राहत दी है ।

2 लाख रु तक का कर्जा होगा माफ़

किसानो को रेवंत रेड्डी सरकार ने 2 लाख रु तक के कर्ज जो की साल 2018 से 2023 के दौरान लिए गए कृषि ऋण के लिए जल्द ही माफ़ करने का फैसला लागु किया जायेगा। इन वर्षो के दौरान जिन किसानो ने कर्ज लिया है उनको सरकार के इस फैसले के बाद अच्छा फायदा होने वाला है। सरकार की इस घोषणा के बाद जल्द ही GO घोषित किया जायेगा। जिसमे कृषि ऋण माफ़ी के नियम एवं अन्य जानकारी शामिल होंगी। तेलगाना राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद राज्य कोष पर 31000 करोड़ का अतरिक्त भार बढ़ने वाला है।

पूरा किया जा रहा है चुनावो वादा

आपको पता होगा की तेलगाना राज्य में पहले ही सरकार 2 लाख रु तक का कर्जा माफ़ करने वादा कर चुकी है। जो की चम्पई सोरेन सरकार ने किया था और इसको पूर्ण किया जा रहा है। आपको बता दे की हैदराबाद में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मीडिया के माध्यम से कहा कि 12 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 के बीच लिए गए फसल ऋण माफ होंगे। सरकार के इस निर्णय के बाद प्रदेश के लाखो किसानो का कर्जा माफ़ होने वाला है। जिन किसानो ने कृषि ऋण लिया हुआ है और वो लोग इसको चुकाने में असमर्थ है उनके लिए ये अच्छा फैसला होने वाला है।

राहुल गाँधी ने दी प्रतिक्रिया

सरकार के इस निर्णय पर राहुल गाँधी ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कहा की कांग्रेस सरकार ने 2 लाख रु तक के कृषि ऋण माफ़ी कर किसान न्याय के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। इससे लाखो किसानो को फायदा होगा।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें