सोना चांदी (Gold Rate) खरीदारी का है प्लान तो जान लें आज सोने चांदी की ताज़ा कीमतें

Today Gold Silver Rate: दोस्तों मौजूदा समय में बाजार की चाल के आगे सब हैरान है क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में कुछ दिनों से जो हलचल मची हुई है उसका अंदाजा किसी को नहीं था और निवेशकों के साथ साथ में जिन लोगों को शादी ब्याह के लिए खरीदारी करनी है वे सब सोच में पड़ गए है की खरीदारी करनी है या नहीं करनी है।

दोस्तों चांदी के भाव पिछले कुछ ही समय में राकेट की तरह आसमान पर जा चुके है। हालांकि कल 20 हजार की राहत ग्राहकों को जरूर मिली है लेकिन ये ऊंट के मुंह में जीरा डालने वाली बात है। खैर आइये आज चांदी और सोने के भाव क्या है इस पर एक नजर डालते है।

महानगरों में आज का सोने का भाव

दिल्ली में आज सोने का भाव – दोस्तों दिल्ली में आज सबसे शुद्ध यानि 24 कैरेट सोने का भाव 184,895 प्रति तोला है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का भाव 169,487 प्रति तोला और 20 कैरेट का भाव 154,079 प्रति तोला पर रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव आज दिल्ली में 138,671 प्रति तोला पर आ गया है।

मुंबई में आज सोने का भाव – दोस्तों अब मुंबई की बात करते है और मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 185,221 प्रति तोला पर है वहीं 22 कैरेट सोने का भाव आज 169,786 प्रति तोला पर आ गया है। मुंबई में 20 कैरेट सोना आज के दिन 154,351 प्रति तोला पर है और 18 कैरेट सोने का भाव 138,916 प्रति तोला रिकॉर्ड हुआ है।

कोलकाता में आज सोने का भाव – कोलकाता में आज सोने के 24 कैरेट शुद्धता का रेट 184,976 प्रति तोला पर है और 22 कैरेट 169,562 तथा 20 कैरेट सोने का भाव 154,147 पर आ गया है। इसके साथ ही कोलकाता में ही 18 कैरेट सोने का भाव आज 138,732 प्रति तोला पर आ चूका है।

चेन्नई में आज सोने का भाव – दोस्तों चैन्नई में आज के दिन 24 कैरेट सोने का भाव 185,723 प्रति तोला पर है। इसके अलावा 22 कैरेट का भाव 170,246 प्रति तोला, 20 कैरेट सोने का भाव चैन्नई में आज 154,769 प्रति तोला पर है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव आज चेन्नई में 139,292 प्रति तोला हो गया है।

देश के कुछ अन्य शहरों में आज का सोने का भाव

दोस्तों देश के और कई शहरों में आज के दिन सोने का भाव भी जान लेते है –

शहर का नाम 24 कैरेट  22 कैरेट  20 कैरेट  18 कैरेट
अहमदाबाद 1,85,431 1,69,979 1,54,526 1,39,073
नोएडा 1,85,128 1,69,701 1,54,273 1,38,846
नागपुर 1,85,081 1,69,658 1,54,234 1,38,811
लखनऊ 1,85,128 1,69,701 1,54,273 1,38,846
जयपुर 1,85,058 1,69,637 1,54,215 1,38,794
भोपाल 1,85,280 1,69,840 1,54,400 1,38,960
सूरत 1,85,326 1,69,882 1,54,439 1,38,995
गुरुग्राम 1,85,035 1,69,615 1,54,196 1,38,776

दोस्तों ये सभी रेट प्रति तोला के हिसाब से बताये गए है इसलिए आप इसी हिसाब से अपनी खरीदारी का प्लान करें और एक बात और ध्यान रखें की ज्वैलर के पास में आपको रेट कुछ अलग मिल सकते है क्योंकि उसमे मेकिंग चार्ज शामिल किया जाता है।

आज का चांदी का का भाव

दोस्तों चांदी के भाव तो रोजाना अपने नए नए रिकॉर्ड बनाने में लगे हुए है। कल चांदी के रेट में ग्राहकों को हलकी सी गिरावट देखने को मिली थी (20 हजार की) लेकिन आज का चांदी का रेट अगर बताएं तो ये 335,980 प्रति किलोग्राम पर है। ये रेट 999 शुद्ध फाइन चांदी के रेट है । इसके अलावा 995 सटर्लिंग चांदी का रेट आज 310,782 प्रति किलोग्राम और 900 कॉइन चांदी का आज का रेट 302,382 प्रति किलोग्राम पर है।

SMS से कैसे पता करें सोने चांदी का रेट

दोस्तों आज के समय में सभी लोगों की जेब में मोबाइल फ़ोन होता है और आप घर बैठे आज के सोना और चांदी का भाव को SMS भेजकर या फिर मिस कॉल के जरिये प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको 8955664433 पर एक मिस कॉल देनी होगी और फिर आपको IBJA की तरफ से एक SMS के जरिये आज के सोने और चांदी के भाव की ताजा जानकारी दी जाएगी।

Leave a Comment