होम कृषि व्यापार टेक्नोलॉजी बैंकिंग शेयर मार्किट ऑटोमोबाइल हमारे बारे में सम्पर्क डिस्क्लेमर प्राइवेसी पॉलिसी गूगल न्यूज़

PPF स्कीम में हर महीने 500 रु जमा पर कितना ब्याज मिलेगा, जाने कैलकुलेशन

By Anita Yadav

Published on:

PPF Scheme calculation

PPF Scheme Calculation : PPF स्कीम निवेश के लिहाज से लोगो के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें अच्छा ख़ासा निवेश देखने को मिल रहा है। PPF स्कीम यानि की पब्लिक पोर्विडेन्ट फण्ड स्कीम में देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। इसमें 7.1 फीसदी की ब्याज दर लागु है। इसमें न्यूनतम 500 रु एवं अधिकतम डेढ़ लाख रु तक सालाना का निवेश किया जा सकता है।

इस स्कीम में 15 साल की मेचोरिटी अवधि के दौरान अच्छा ब्याज मिलता है। बैंको की तुलना में पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम में अच्छा ब्याज मिलता है। हर महीने 500 रु का निवेश आपको 15 साल में 72,728 रु का ब्याज दिलवा सकता है। और आपकी जेब पर भी 500 रु प्रतिमाह के हिसाब से अधिक बोझ नहीं पड़ने वाला है।

हर महीने 500 रु का निवेश 15 साल में कितना मुनाफा देगा

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड में यदि आप हर महीने 500 रु का निवेश करते है तो आपका 15 साल के दौरान कुल निवेश 90000 रु का होता है। यानि की एक लाख रु से कम होता है। लेकिन इसमें आपको सालाना ब्याज दर 7.1 फीसदी की मिलती है। जिसके चलते इन 15 सालो के दौरान आपको 72,728 के लगभग ब्याज राशि प्राप्त होती है। यानि की 15 साल की मेचोरिटी अवधि पूर्ण होने के बाद निवेश एवं ब्याज को मिलाकर आपको 1,62,728 रु के लगभग प्राप्त होते है।

हर महीने 1500 रु जमा पर कितना होगा फायदा

हर महीने अगर PPF में आप 1500 रु जमा करते है तो 15 साल की अवधि के दौरान आपका कुल निवेश 270000 रु का होता है। और इसमें लागु ब्याज दर के हिसाब से अगर देखे तो 218185 रु का ब्याज मेचोरिटी अवधि पर बनता है। अगर निवेश एवं ब्याज को मिलाकर कुल राशि देखे तो 488185 रु के लगभग PPF में 1500 रु महीने के हिसाब से निवेश पर बनते है।

पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड स्कीम केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम है। जिसमे काफी अच्छी ब्याज दर मिलती है। निवेश के लिहाज से ये स्कीम बेहतर विकल्प हो सकती है। लेकिन किसी भी स्कीम में निवेश से पहले आपको उसके संबंध में पूर्ण जानकारी लेना जरुरी होता है। क्योकि आपकी गाढ़ी कमाई पर रिस्क लेना नहीं चाहेंगे।

PPF स्कीम में कौन कर सकता है निवेश

देश का कोई भी व्यक्ति पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड में निवेश कर सकते है। इसमें सालाना ब्याज दर 7.1 प्रतिशत की लागु है इसके साथ इस स्कीम में अधिकतम 1,50,000 रु एवं न्यूनतम 500 रु निवेश किया जा सकता है। पुरे साल में अधिकतम निवेश 1,50,000 है इसमें मेचोरिटी अवधि 15 साल की होती है। लेकिन प्री मेचोर निकासी की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ इस स्कीम में लोन की सुविधा भी होती है।

Note : यहाँ पर केवल सांकेतिक जानकारी दी गई है। और अधिक जानकारी के लिए सम्बंधित व्यक्ति से सलाह जरूर ले। यहाँ पर निवेश की सलाह नहीं दी गई है।

Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

Read More Article From This Author

Our Latest Article