महंगाई भत्ता: DA को लेकर जल्द जारी हो सकती है अपडेट, DA में जाने कितनी होगी बढ़ोतरी

Written by Anita Yadav

Published on:

DA Update 2024 -: जुलाई का महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खासा महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस महीने के अंत तक यह जानने का मौका मिलेगा कि महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में कितना इजाफा होगा। AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर इस बार कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। हालाँकि पूर्ण रूप से स्थिति स्प्ष्ट तो केंद्र के अपडेट के बाद ही सामने आ सकती है। लेकिन आंकड़ों के आधार पर एक अंदाजा लगाया जा सकता है। फ़िलहाल सरकार की तरफ से इसके सम्बन्ध में कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है।

वर्तमान स्थिति और AICPI के आंकड़े

अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 50% महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो मार्च 2024 में संशोधित किया गया था। महंगाई भत्ते की दर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर निर्भर करती है, जो मुद्रास्फीति की दर को दर्शाता है। AICPI (All India Consumer Price Index) के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते का स्कोर तय होता है। जून के आंकड़ों के जल्द जारी होने की उम्मीद है, जिससे महंगाई भत्ते का फाइनल स्कोर पता चलेगा।

हर 6 महीने में संसोधन

महंगाई भत्ते को लेकर हर साल दो बार संसोधन किया जाता है। हर 6 महीने के AICPI इंडेक्स के आकड़ो के आधार पर केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संसोधन करती है। पिछले संसोधन में DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। और उससे पहले भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वर्तमान महंगाई भत्ता 50 फीसदी का लागु है। और इस बार 3 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन इसको लेकर केंद्र सरकार ने कोई अपडेट जारी नहीं किया है। फ़िलहाल AICPI इंडेक्स के आंकड़े कुछ महीने के बाकी है। उनके जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

संभावित वृद्धि

विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे यह 53% तक पहुंच जाएगा। इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की मासिक सैलरी पर सकारात्मक असर पड़ेगा और उन्हें महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दे की DA को लेकर पिछले दो से तीन बार की गई बढ़ोतरी 4 फीसदी की रही है। साल में 2 बार DA को लेकर संसोधन होता है। जिसमे 4 फीसदी की बढ़ोतरी लगातार देखने को मिल रही है। जिसके चलते फ़िलहाल महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो चूका है।

महंगाई भत्ते के मर्ज की अफवाहें

हाल ही में ऐसी अटकलें थीं कि सरकार महंगाई भत्ते को मूल वेतन में मर्ज कर सकती है। हालांकि, वित्त मंत्रालय ने इस बात का खंडन किया है और स्पष्ट किया है कि महंगाई भत्ते को मर्ज करने का कोई इरादा नहीं है। महंगाई भत्ता एक अलग और नियमित रूप से समायोजित किया जाने वाला भत्ता रहेगा।

वित्त मंत्रालय का स्पष्टीकरण

वित्त मंत्रालय ने बताया कि महंगाई भत्ते की समीक्षा और समायोजन हर 6 महीने में एक नियमित प्रक्रिया के तहत किया जाता है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उचित निर्णय लिए जाएंगे। केंद्रीय कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं का इंतजार करें।

नवीनतम अपडेट

जून 2024 के AICPI आंकड़े जल्द ही जारी होने की संभावना है। इन आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते में वृद्धि की संभावना और भी स्पष्ट हो जाएगी। इस बार, बढ़ोतरी के संकेत अधिक मजबूत नजर आ रहे हैं, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें और अफवाहों पर विश्वास न करें। महंगाई भत्ते में संभावित वृद्धि से संबंधित सभी जानकारी समय-समय पर जारी की जाएगी।

महंगाई भत्ते की गणना कैसे की जाती है।

महंगाई भत्ते (Dearness Allowance, DA) की गणना आमतौर पर अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है। यह भत्ता कर्मचारियों को मुद्रास्फीति के प्रभाव से बचाने के लिए दिया जाता है। DA की गणना निम्नलिखित प्रक्रिया के अनुसार की जाती है -:

  • AICPI डेटा : सबसे पहले, संबंधित अवधि के लिए AICPI (All-India Consumer Price Index) के औसत को प्राप्त करें। यह डेटा भारतीय श्रम मंत्रालय द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
  • बेस ईयर : महंगाई भत्ते की गणना के लिए एक बेस ईयर निर्धारित किया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि बेस ईयर 2001 है, तो उस वर्ष के आधार पर DA की गणना की जाएगी।
  • महंगाई दर की गणना: AICPI का उपयोग करके महंगाई दर की गणना की जाती है। महंगाई दर = (वर्तमान अवधि का AICPI – बेस ईयर का AICPI) / बेस ईयर का AICPI × 100
  • DA प्रतिशत की गणना: महंगाई दर को एक निश्चित फार्मूला के अनुसार DA प्रतिशत में बदला जाता है। यह फार्मूला सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है और समय-समय पर बदल सकता है।
  • वेतन पर DA लागू : गणना किए गए DA प्रतिशत को कर्मचारी के मूल वेतन पर लागू किया जाता है ताकि महंगाई भत्ते की राशि प्राप्त की जा सके।

Note : महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा। इसके सम्बन्ध में फ़िलहाल गवर्नमेंट ऑफिसियल की तरफ से कोई अपडेट नहीं है। यहाँ पर दी गई जानकारी केवल AICPI आंकड़ों एवं बाजार में चल रही चर्चाओं के आधार पर है। वास्तविक अपडेट पूर्ण आंकड़े आने के बाद ही कन्फर्म हो पायेगी। इसलिए गवर्नमेंट की तरफ से सुचना प्रकाशित होने का इन्तजार करे।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें