होम कृषि व्यापार टेक्नोलॉजी बैंकिंग शेयर मार्किट ऑटोमोबाइल हमारे बारे में सम्पर्क डिस्क्लेमर प्राइवेसी पॉलिसी गूगल न्यूज़

चक्रवातीय तूफान के चलते भारी बारिश की चेतावनी जारी, जाने मौसम पूर्वानुमान

By Anita Yadav

Published on:

weather

Weather : पश्चिमी बंगाल खाड़ी क्षेत्र में बन रहे चक्रवातीय तूफान का प्रभाव देश में अलग अलग राज्यों में देखने को मिल सकता है। ओडिसा, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु सहित अन्य कई क्षेत्रों में भारी बारिश एवं तेज हवाओ का रुख बन सकता है। चक्रवातीय तूफान की आशंका के चलते NDRF की टीम एवं राज्य स्तरीय बचाव दल की टीम तैनात की गई है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाले चक्रवात डाना के कारण बिहार, झारखण्ड राज्य में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। बिहार में पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओ का रुख रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

चक्रवातीय तूफान का खतरा

पश्चिमी बंगाल खाड़ी क्षेत्र में गहरे दवाब क्षेत्र एक गंभीर चक्रवातीय तूफान में तब्दील होने के साथ साथ काफी तेज रफ़्तार के साथ तटों की और बढ़ने की संभावना बन रही है। जो की 24 से 25 अक्टूबर के दौरान ओडिसा के पूरी एवं पश्चिमी बंगाल सागर तटों तक पहुंच सकता है । पश्चिमी बंगाल के सागर द्वीप एवं ओडिसा के पूरी में चक्रवातीय तूफान के लैंडफाल की संभावना है। इस दौरान, 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओ की संभावना है।

भारी बारिश की संभावना

चक्रवातीय प्रणाली के एक्टिव होने के चलते झारखण्ड राज्य में 25 से 26 अक्टूबर के दौरान अलग अलग जिलों में भारी मध्यम बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में वेस्ट सिंघभुज, सरायकेरला, ईस्ट सिंघभुज, सिमडेगा, गुमला, खूंटी सहित अन्य कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्यम क्षेत्र में बन रहे लौ प्रेशर क्षेत्र आगामी 24 घंटो के दौरान एक गंभीर साइक्लोन में तब्दील हो सकता है।

ये 24 से 25 अक्टूबर के दौरान ओडिसा के उत्तरी एवं पश्चिमी बंगाल के तटों से टकराने की संभावना है। तट से टकराने के समय हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। आगामी 24 घंटो के दौरान चक्रवातीय तूफान के चलते तमिलनाडु, गोवा, कोंकण, ओडिसा, पश्चिमी बंगाल में अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।

चक्रवातीय प्रणाली के बनने से देश के अन्य राज्यों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। skymet Weather के मुताबिक महाराष्ट्र के उत्तर मध्य, राजस्थान के पूर्वी दक्षिणी, हिमालय के पश्चिमी एवं दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। वही पर केरल, तेलगाना, त्रिपुरा, लक्ष्यद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड में भी अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।

Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

Read More Article From This Author

Our Latest Article