नए सिस्टम से बदला मौसम, अलग अलग हिस्सों में बारिश की संभावना, जाने मौसम अपडेट

Written by Anita Yadav

Published on:

देश के अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे एवं बारिश की गतिविधिया जारी है। नए सिस्टम के प्रभाव के चलते राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। जबकि घने कोहरे की स्थिति राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिल सकता है। वही पर 18 जनवरी के आसपास एक नए सिस्टम का असर हिमालय के पश्चिमी हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

जबकि एक पश्चिमी विक्षोभ जो की अफगानिस्तान एवं आसपास के हिसो में चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। आगामी 24 घंटो के दौरान राजस्थान के पूर्वी एवं उत्तरी हिस्सों, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी एवं दक्षिणी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि तमिलनाडु एवं लक्ष्यद्वीप में हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है।

घने कोहरे से जन जीवन प्रभावित

बारिश के बाद देश के अलग अलग राज्यों में सुबह एवं रात के समय घने कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है।। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य कुछ राज्यों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। 17 जनवरी से 19 जनवरी के दौरान पंजाब के पठानकोट, गुरुदासपुर, फिरोजपुर, भटिंडा, मनसा, जालंधर, नवांशहर, फरीदकोट, पटियाला, फाजिल्का सहित अन्य कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। जबकि हरियाणा के फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, चंडीगढ़, भिवानी सहित अन्य कुछ हिस्सों में 19 दिसम्बर तक सुबह एवं रात के समय घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।

राजस्थान में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान राज्य में कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। आज दौसा, बूंदी, करोली, टोंक, बांरा, धौलपुर, भरतपुर एवं सवाईमाधोपुर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। वही पर तमिलनाडु के कुड्डालोर एवं रामनाथपुरम में आज हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज घने कोहरे की स्थिति एवं कुछ हिस्सों में बूंदबांदी की संभावना है। सुबह एवं रात के समय घने कोहरे से जन जीवन प्रभावित हो सकता है।

आज का तापमान

आज प्रयागराज में दिन का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। जबकि 17 एवं 18 जनवरी के दौरान मौसम शुष्क एवं कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के समय लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वही पर सफदरगंज में न्यूनतम तापमान आज सुबह 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें