Ration Card : जिन लोगो ने अब तक आधार कार्ड को राशन कार्ड के साथ लिंक नहीं करवाया है उनके लिए सरकार ने एक और मौका दिया है। आपको ये तो पता ही होगा की जिन लोगो को राशन कार्ड के तहत राशन एवं अन्य सुविधा दी जा रही है। उनको राशन कार्ड में दर्ज सभी मेंबर के आधार कार्ड को राशन कार्ड के साथ सीडिंग करवाना अनिवार्य है। और इसके लिए अंतिम तिथि 30 जून रखी गई थी।
लेकिन राशन कार्ड धारको के लिए एक और मौका दिया गया है। जिन लोगो ने अब तक राशन कार्ड में आधार कार्ड लिंकिंग नहीं करवाई है वो लोग 30 सितम्बर तक इस कार्य को पूर्ण कर सकते है। इसमें 3 महीने का अतरिक्त समय दिया गया है। इसके सम्बन्ध में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।
पुरे देश में One Nation one Ration Card की सुविधा
केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को लेकर वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना के तहत लागु किया है। यानि की पुरे देश में एक ही राशन कार्ड के जरिये आप किसी भी राज्य में लाभ ले सकते है। और फ़िलहाल देश में इस सुविधा के लागु होने के बाद अलग अलग राज्य में अलग अलग राशन कार्ड के तहत राशन एवं अन्य सुविधाओं का लाभ लेने वाले लोगो पर लगाम कसने के लिए सरकार की तरफ से सभी राशन कार्ड धारको जिनको सुविधा का लाभ मिल रहा है। उनके लिए आधार कार्ड लिंकिंग अनिवार्य की गई है। इससे देश में फर्जीवाड़े पर रोक लगाम में मदद मिलेगी।
कैसे होगा राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक
आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करना काफी आसान है आपको अपने खाद्य वितरण डिपो में जाना है यहाँ पर डीलर के पास आधार कार्ड को राशन कार्ड के साथ लिंक करवा सकते है। राशन कार्ड में जितने भी मेंबर है उन सभी के आधार कार्ड को राशन कार्ड के साथ लिंक करवाना अनिवार्य है। ये सुविधा फ्री है इसमें किसी भी प्रकार का शुल्क लागु नहीं है। अलग अलग राज्यों में भी राशन कार्ड डिपो में कार्ड होल्डर को समय समय पर आधार कार्ड लिंक करवाने की सुविधा दी जा रही है। इसलिए समय पर राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरुरी है।
लिंक न करवाने के क्या होंगे नुकसान
यदि आप राशन कार्ड के तहत राशन एवं सरकार की अन्य सुविधाओं का लाभ ले रहे है तो आपको राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरुरी है। खासकर BPL श्रेणी में जो लोग आते है वो लोग राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड को जरूर लिंक करवाए। जिन लोगो का आधार कार्ड राशन कार्ड के साथ लिंक नहीं होगा। उनको राशन की सुविधा मिलनी बंद हो सकती है।