PPF Scheme : पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड स्कीम देश में काफी पॉपुलर स्कीम है। इसमें अच्छा ख़ासा ब्याज निवेश पर मिलता है। हालाँकि ये स्कीम लम्बी अवधि के लिए निवेश करने वालो के लिए होती है। इस स्कीम में 15 साल की मेचोरिटी अवधि होती है। इसके साथ PPF स्कीम में ब्याज दर वर्तमान में 7.1 सालाना लागु है। जो की चक्रवृद्धि ब्याज होता है ।
देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में इस योजना के तहत अकॉउंट खोला जा सकता है। PPF स्कीम में निवेश सुरक्षित माना जाता है। इस स्कीम में अधिकतम सालाना निवेश 150000 रु जबकि न्यूनतम निवेश 500 रु होता है। इसके साथ ही इसमें एकमुश्त या फिर अलग अलग किस्तों में राशि को जमा किया जा सकता है। इस योजना में ब्याज तिमाही आधार पर होता है।
1100 रु प्रतिमाह की जमा पर कितना मिलेगा
यदि आप हर महीने PPF स्कीम में 1100 रु की राशि जमा करते है। तो सालाना आपका निवेश 13200 रु का होता है। यानि की आप हर साल 13200 रु जमा कर रहे है। और इस स्कीम में 15 साल की मेचोरिटी होती है। आपका इन 15 सालो के दौरान टोटल निवेश 1,98,000 रु का होता है। इसमें 7.1 फीसदी की वर्तमान ब्याज दर लागु है। जिसके हिसाब से अगर देखे तो कुल जमा राशि पर ब्याज लगभग 1,60,002 रु का होता है। यानि की मेचोरिटी अवधि पर कुल 3,58,002 रु की राशि प्राप्त हो सकती है। इसमें आपका जमा एवं ब्याज दोनों शामिल है।
1200 रु प्रतिमाह जमा पर कितना पैसा मिलेगा
यदि हर महीने 1200 रु की राशि पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम में जमा की जाती है। तो साल के 14400 रु की राशि बनती है। यानि की 15 साल की मेचोरिटी अवधि के दौरान 216000 रु की राशि बनती है। इस पर PPF में मिलने वाले ब्याज दर के आधार पर लगभग 1,74,548 रु का ब्याज मिलता है। इन 15 साल के दौरान कुल जमा एवं ब्याज को मिलाकर 3,90,548 रु की राशि निवेश करने वाले को प्राप्त होती है।
कौन कर सकता है निवेश
PPF स्कीम में देश का कोई भी नागरिक जिसकी आयु सीमा 18 वर्ष से ऊपर है वो निवेश कर सकते है। हालाँकि जिन लोगो की आयु 18 वर्ष से कम है वो लोग अपने अभिभावक के दस्तावेजों के साथ खाता खुलवा सकते है। इस स्कीम में एक व्यक्ति केवल एक ही अकॉउंट खुलवा सकता है। चाहे वो बैंक में हो या फिर पोस्ट ऑफिस। इस योजना में आयकर में भी छूट मिलती है। आयकर अधिनियम 80c के तहत इसमें छूट प्राप्त होती है।
बदल गए है PPF के नियम
अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही PPF के नियम भी बदल चुके है। अब केवल PPF में एक व्यक्ति एक ही अकॉउंट रख सकता है। इसके साथ जिन लोगो की आयु 18 साल से कम है उनको PPF खाते में सेविंग खाते जितना ही ब्याज मिलेगा जब तक की उनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण नहीं हो जाती है।
यानि की 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही PPF में जो ब्याज दर लागु है वो लाभार्थी को मिलेगी। अक्टूबर माह की शुरुआत के साथ ये नियम लागु हो चुके है। जिन लोगो का PPF अकॉउंट है उनको इन नियमो की जानकारी होना बेहद जरुरी है। क्योकि निवेश अच्छे रिटर्न की उम्मीद में करते है लेकिन नियम की जानकारी न होना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
PPF के अलावा भी अन्य कई स्कीम है जो पोस्ट ऑफिस में अच्छा ब्याज देती है। इसमें ख़ास लड़कियों के लिए चलाई गई SSY स्कीम से लेकर बुजुर्गो के लिए SCSS स्कीम भी शामिल है। PPF की तरफ से ही इनमे भी सुरक्षित निवेश की सुविधा होती है।
Note : यहाँ पर दी गई कैलकुलेशन केवल सांकेतिक एवं उदाहरण के लिए है। ब्याज दरों में बदलाव के साथ इसमें भी बदलाव हो सकते है। इसलिए निवेश से पहले पूर्ण जानकारी संबधित एक्सपर्ट से जरूर ले।