होम कृषि व्यापार टेक्नोलॉजी बैंकिंग शेयर मार्किट ऑटोमोबाइल हमारे बारे में सम्पर्क डिस्क्लेमर प्राइवेसी पॉलिसी गूगल न्यूज़

धान पर 500 रु बोनस की घोषणा, बुवाई रकबे में बढ़ोतरी

By Anita Yadav

Published on:

paddy cultivation

तेलगाना राज्य सरकार की तरफ से किसानो के लिए धान फसल पर प्रति किवंटल 500 रु बोनस की घोषणा की गई है। आपको बता दे की तेलगाना राज्य में धान बुआई क्षेत्र में काफी इजाफा हुआ है। इस बार धान बुआई रकबा 40 एकड़ हो चूका है जो की पहले 25 लाख एकड़ पर सिमित था। लेकिन इस बार काफी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अच्छे धान पर मिलेगा बोनस

राज्य में किसानो को धान पर प्रति क्विंटल 500 रु बोनस मिलेगा। अच्छी क्वालिटी के धान पर किसानो को ये बोनस मिलेगा। कोन्ग्रेस्स सरकार ने किसानो के लिए धान बोनस की घोषणा की है। वही पर सूत्रों के मुताबिक 500 रु बोनस की घोषणा के बाद धान बुआई रकबे में इजाफा हुआ है। जिससे 25 लाख एकड़ जमीन पर धान की बुआई की बजाय अब 40 लाख के लगभग एकड़ में क्वालिटी धान बुआई की जा रही है।

कम बढ़िया किस्म के धान की खेती के रकबे में काफी गिरावट आई है जो सत्र के दौरान 41 लाख एकड़ से घटकर 26 लाख एकड़ रह गया है. तेलगाना राज्य में इस बार धान उत्पादन पिछले साल के 1.46 करोड़ टन की तुलना में 1.5 करोड़ टन रहा. राज्य में इस साल बरसात के मौसम में धान की खेती के तहत कुल क्षेत्रफल 66.77 लाख एकड़ है, जबकि पिछले वर्ष इसी मौसम में यह रकबा 65.94 लाख एकड़ था.

धान खरीदारी के लिए तैयारी

राज्य में धान खरीदारी के लिए तैयारी विभाग की तरफ से पूर्ण की जा रही है। किसानो को धान का उचित मूल्य एवं तमाम सुविधा प्राप्त हो इसके लिए सरकारी एजेंसी की तरफ से समय से पूर्व ही सभी तैयारी की जाती है। बारदाना आदि की सुविधा पहले से ही की जा रही है। इस बार राज्य सरकार का अनुमान है कि नागरिक आपूर्ति विभाग को इस सीजन में राज्य भर में 7,411 धान खरीद केंद्रों के माध्यम से 80 लाख टन अनाज खरीदना होगा।

Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

Read More Article From This Author

Our Latest Article