LPG Rate : दिसम्बर यानी की साल का अंतिम महीना लेकिन इस महीने में महंगाई का झटका लगने वाला है। क्योकि एलपीजी कमर्शियल 19kg सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ चुके है। इनमे 60 रु तक का इजाफा प्रति सिलेंडर हुआ है। लेकिन राहत आम जनता क्वे लिए ये है की घरेलु एलपीजी सिलेंडर के दाम पहले की तरह स्थिर है। इनके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

देश के इन शहरों में बदला चूका है एलपीजी रेट

देश की राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 19kg का रेट 62 रु की बढ़ोतरी के साथ 1802 रु का हो चूका है। जबकि चेन्नई में 61.50 रु का इजाफा होने के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1,964.50 रु प्रति सिलेंडर हो चूका है। कोलकाता में एलपीजी कमर्शियल रेट 61 रु की बढ़ोतरी के बाद 1,911.50 रु प्रति सिलेंडर हो चूका है। गुरुग्राम सिटी में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर का रेट 62 रु की बढ़ोतरी के बाद 1,818 रु पर आ चूका है।

चण्डीगढी में 62 रु प्रति सिलेंडर कमर्शियल पर इजाफा हुआ है। लखनऊ में भी 62 रु का इजाफा हुआ है। रेट 1923 रु का हो चूका है। पटना बिहार में 61 रु का इजाफा हुआ है। जिसके बाद रेट 2,056.50 रु 19kg सिलेंडर का हो चूका है।

घरेलु LPG के रेट स्थिर

घरो में इस्तेमाल होने वाले 14.2 Kg वाले सिलेंडर का रेट दिल्ली में 803 रु ही है देश में घरेलु एलपीजी के दामों में कही पर भी इजाफा नहीं हुआ है। जो रेट पहले से चल रहे है अब भी वही है। कोलकाता में 829 रु 14.2 Kg सिलेंडर का चल रहा है। जबकि मुंबई में 802.50 रु प्रति सिलेंडर का रेट है। गुरुग्राम में एलपीजी घरेलु सिलेंडर का रेट 811.50 रु प्रति सिलेंडर एवं जयपुर में 806.50 रु प्रति सिलेंडर का रेट लागु है।

एलपीजी के घरेलु सिलेंडर के रेट पिछले कई महीने से स्थिर चल रहे है। हालाँकि इसमें जो लोग BPL या अन्य स्कीम के तहत लाभार्थी है उनको 200 रु की कटौती का लाभ भी मिला था। जिसको केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले लागु किया था। लेकिन जो लोग सामान्य कस्टमर है उनके लिए पिछले कई महीनो से एलपीजी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि कमर्शियल के रेट में हर माह बदलाव देखने को मिल रहे है।

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के...