LPG Rate : देश में एलपीजी के दाम हर महीने की पहली तारीख को अपडेट होते है। जबकि पेट्रोल डीजल रेट रोजाना सुबह के समय अपडेट होते है। फ़िलहाल LPG के रेट कमर्शियल के कुछ हद तक महंगे इस महीने में हुए है जबकि एलपीजी घरेलु 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम काफी समय से पहले की तरह ही स्थिर बने हुए है। एलपीजी घरेलु के दामों में आखिरी बार कटौती अगस्त 2024 में की गई थी। इस दौरान जो BPL एवं उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी थे उनको 200 रु तक की कटौती का लाभ मिला था। इसके बाद से घरेलु एलपीजी के दामों में कोई कटौती नहीं हुई है। वही पर हाल ही की दिनों में एलपीजी कमर्शियल 19 kg वाले सिलेंडर की कीमत में इस साल भी बदलाव हुआ है। फ़िलहाल एलपीजी के दाम देश के अलग अलग राज्यों में क्या है आइये जानते है।
14.2 किलोग्राम एलपीजी के दाम प्रति सिलेंडर
फ़िलहाल रसोई के लिए एलपीजी में ना कोई बदलाव हुआ है और ना ही कोई राहत मिली है। हरियाणा के शहरों में एलपीजी रेट फिलहाल अम्बाला में 820.50 रु का मिल रहा है। जबकि भिवानी में एलपीजी घरेलु सिलेंडर का रेट 805 रु प्रति सिलेंडर का चल रहा है। गुरुग्राम में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत फ़िलहाल 811.50 रु चल रही है। अगर आपको जींद में एलपीजी घरेलु सिलेंडर खरीदना है तो इसके लिए आपको 811.50 रु देने होंगे। मेवात में यदि एलपीजी 14.2kg सिलेंडर लेना है तो 804.50 रु देने होंगे
वही पर हरियाणा के अम्बाला शहर में 19kg वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 1,870.50 रु का चल रहा है। जबकि गुरुग्राम में कमर्शियल सिलेंडर 1,820 रु देना होगा। हिसार में 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1869 रु प्रति सिलेंडर है। जबकि फतेहाबाद में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1881 रु पर चल रही है।
दिल्ली एवं अन्य शहर में एलपीजी के दाम
राजधानी दिल्ली में कमर्शियल 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 1804 रु एवं घरेलु एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रु फ़िलहाल चल रही है। कमर्शियल के दामों में 14.50 रु की कटौती इस महीने हुई थी। जो की देश के सभी राज्यों में लागु हुई थी। कोलकाता में एलपीजी की कीमत कमर्शियल 1911 रु एवं घरेलु एलपीजी के दाम 829 रु प्रति सिलेंडर के बने हुए है। वही पर चेन्नई शहर में एलपीजी घरेलु के दाम 818.50 रु एवं कमर्शियल के दाम 1966 रु प्रति सिलेंडर पर बने हुए है। जबकि मुंबई शहर में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1756 रु एवं घरेलु एलपीजी के दाम 802.50 रु प्रति सिलेंडर बना हुआ है।
मध्य प्रदेश राज्य में एलपीजी के दाम
प्रदेश के आगर में 14..2 किलोग्राम के घरेलु एलपीजी सिलेंडर के दाम 861 रु एवं कमर्शियल 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 1,973 रु प्रति सिलेंडर पर बना हुआ है। बैतूल में घरेलु एलपीजी का दाम 827 रु एवं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1851.50 रु पर बना हुआ है। भोपाल शहर में एलपीजी कमर्शियल का दाम 808.50 रु एवं कमर्शियल का दाम 1809.50 रु प्रति सिलेंडर का चल रहा है। देवास में घरेलु एलपीजी का दाम 834.50 रु एवं कमर्शियल का दाम 1915 रु प्रति सिलेंडर का चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के शहरों में एलपीजी के दाम
अलीगढ में एलपीजी घरेलु के दाम 815.50 रु एवं कमर्शियल के दाम 1863.50 रु प्रति सिलेंडर का बना हुआ है। वही पर अमरोहा में एलपीजी कमर्शियल 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम आज 1871.50 रु एवं घरेलु एलपीजी सिलेंडर का दाम आज 832.50 रु प्रति सिलेंडर पर चल रहा है। गाजियाबाद में एलपीजी घरेलु का दाम 800.50 रु एवं कमर्शियल का दाम 1802.50 रु पर बना हुआ है। फतेहपुर में एलपीजी कमर्शियल का दाम 1843 रु एवं घरेलु का दाम 828 रु प्रति सिलेंडर चल रहा है।
राजस्थान के शहरों में एलपीजी के दाम
राजधानी जयपुर में एलपीजी घरेलु सिलेंडर का दाम आज 806.50 रु एवं कमर्शियल एलपीजी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 1,831.50 रु प्रति सिलेंडर पर बने हुए है। गंगापुर सिटी में आज कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1,849.50 रु प्रति सिलेंडर एवं घरेलु एलपीजी का दाम 815.50 रु प्रति सिलेंडर पर बना हुआ है। यदि अजमेर में घरेलु सिलेंडर लेना है तो इसके लिए 808 रु प्रति सिलेंडर चुकाने होंगे और यदि कमर्शियल लेना है तो इसके लिए 1784 रु चुकाने होंगे। वही पर अलवर शहर में यदि घरेलु सिलेंडर लेना है तो इसका दाम आज 823 रु प्रति सिलेंडर है जबकि कमर्शियल का दाम अलवर शहर में 1,869.50 रु प्रति सिलेंडर है।