24 कैरेट सोने की कीमत में उछाल, जाने आज कितना बढ़ा है सोना चाँदी का भाव

Written by Anita Yadav

Published on:

Gold Rate : सोना चाँदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। चाँदी की कीमत इस साल 5 हजार रु तक बढ़ चुकी है जबकि सोना इस साल 2 हजार रु तक महंगा हो चूका है। आज भी 24 कैरेट सोने की कीमत में 300 रु तक का उछाल आया है, जबकि चाँदी की कीमतों में आज 1668 रु तक की तेजी दर्ज की गई है। साल 2025 में चाँदी एवं सोने की कीमत काफी तेजी के साथ बढ़ रही है। जिन लोगो ने साल 2024 में निवेश किया था, उनके लिए फ़िलहाल अच्छा प्रॉफिट सोना चाँदी में हो रहा है। आगामी कुछ महीनो के दौरान चाँदी की कीमतों में और अधिक तेजी आने की संभावना है। मार्किट एक्सपर्ट की माने तो सोना चाँदी की कीमते आगामी दो से तीन महीनो के दौरान और बढ़ सकती है।

देश में चाँदी की कीमतों में इजाफा

इस साल चाँदी की कीमत 5 हजार रु से अधिक बढ़ चुकी है। प्रति किलोग्राम पर चाँदी का भाव आज भी 1668 रु तक बढ़ चूका है। IBJA के मुताबिक 15 जनवरी की सुबह चाँदी की कीमत 88908 रु प्रति किलोग्राम पर खुली थी जो की आज सुबह के समय बढ़कर 91218 रु प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है। 15 जनवरी की शाम के समय चाँदी की कीमत 89550 रु प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी। चाँदी की मांग भी मार्किट में लगातार बढ़ रही है। आगामी कुछ महीने के दौरान शादी एवं त्योहारी सीजन के चलते भी मांग में तेजी आने की संभावना है।

सोने की कीमत 300 रु तक बढ़ी

देश में सोने की खुरदरा कीमतों में इजाफा हो चूका है। आज 999 प्योरिटी वाले 24 कैरेट शुद्ध सोने का खुरदरा रेट 78718 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। जबकि 995 प्योरिटी के साथ 23 कैरेट सोने की कीमत आज 78403 रु प्रति दस ग्राम पर है। लेकिन देश में सर्वाधिक मांग 24k , 22 कैरेट एवं 18 कैरेट की होती है। 24k सोने का उपयोग निवेश के लिए काफी अधिक होता है, 22k एवं 18k सोने का इस्तेमाल आभूषण निर्माण में होता है। ऐसे में इनकी मांग काफी अधिक होती है। आज 22k सोने की कीमत (22k Gold Rate) 72106 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। 18k सोने की कीमत (18k Gold Rate) आज 59039 रु प्रति दस ग्राम पर है। वही पर आज 14 कैरेट सोने की कीमत 46050 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है।

खुरदरा रेट की जानकारी

आपको यहाँ पर जो रेट की जानकारी दी गई है वो सोना चाँदी की खुरदरा कीमत की है। यानि की इसमें देश में सोना चाँदी पर लगने वाले GST एवं अन्य प्रकार का कोई भी शुल्क शामिल नहीं है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से सोना चाँदी की खुरदरा कीमते रोजाना सोमवार से शुक्रवार के दिन अपडेट की जाती है। सोने चाँदी की कीमत फ़ोन के जरिये भी जान सकते है। इसके लिए फ़ोन से 8955664433 फ़ोन नंबर पर मिस्ड करनी होती है। इसके बाद फ़ोन पर IBJA द्वारा जारी लेटेस्ट रेट की जानकारी आपको मिल जाती है।

सोने की शुद्धता के प्रकार

सराफा बाजारों में सोने की कीमत शुद्धता के आधार पर होती है। इसमें 24k सोने से लेकर अलग अलग शुद्धता के साथ सोना शामिल होता है। 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर निवेश के लिए उपयोग होता है। इसमें किसी भी अन्य धातुओं की मिलावट नहीं होती है। लेकिन ये काफी नरम होने के कारण इससे जवेलरी नहीं बनाई जा सकती है। इससे बनाई जाने वाली जवेलरी काफी नरम होने के कारण टिकाऊ नहीं होती है। इसके लिए 24k सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण कर 22k एवं 18k और इससे भी निचे की केटेगरी का निर्माण होता है और फिर इससे आभूषण एवं अन्य मजबूत वस्तुओ को बनाया जाता है। आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए 22 एवं 18 कैरेट सोने का उपयोग होता है। 18 कैरेट गोल्ड 22 कैरेट सोने की तुलना में अधिक मजबूत होता है।

About Anita Yadav

मेरा नाम अनीता यादव है और मैं हरियाणा की रहने वाली हूँ। मुझे न्यूज़ और मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है और मैंने कृषि के साथ साथ में बिज़नेस से जुड़े विषयों को बहुतायात और अच्छे ढंग से कवर किया है। बिज़नेस में काफी रूचि होने के साथ साथ में मैं अपने पाठकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर आर्टिकल के माध्यम से देती रहती हूँ। आप किसी भी आर्टिकल को लेकर समस्या के कहते या फिर अपने सुझाव दर्ज करवाने के लिए हमे ईमेल कर सकते है। हमारी ईमेल आईडी nflspice@gmail.com है।

आपकी पसंद की ख़बरें